फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से युरिया के लिए लाइन में लगे किसान

रोहित सिंह Updated Wed, 26 Nov 2025 04:19 PM IST

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र में किसानों के लिए खाद की समस्या परेशान कर रही है। सुबह से लाइन में लगने के बाद अवश्यकता से कम खाद मिलने पर किसानों में काफी नाराजगी दिखी। क्षेत्र के सघन सहकारी समिति बिजौरा व सिकटा में लगी किसानों की लंबी कतार के साथ ही अधिक दाम देकर खाद खरीदना मजबूरी है। क्षेत्र के पवनसुत,राजू,दिनेश,नानबाबू,आदि ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सिकटा गोदाम में युरिया रखने के बाद भी सचिव नहीं बांट रहा था। बुधवार को काफी दबाव के बाद खाद वितरण शुरू किया गया वह भी तीन सौ रुपए प्रति बोरी की दर से। लोगों ने जिम्मेदारों से समय पर सरकारी रेट पर युरिया वितरण करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें