बिस्कोहर पीएचसी को मिली नई एंबुलेंस बिस्कोहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नई एंबुलेंस की सौगात मिली। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने अस्पताल के अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के प्रयास से यह एंबुलेंस उपलब्ध हुई है। इससे नगर और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा और अस्पताल तक समय पर पहुंचने की बेहतर सुविधा मिलेगी।