भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक कार्यकारिणी की बैठक का आयोज सोमवार का जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया। अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष सुदामा देवी ने करते हुए विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की। इमें मुख्य रूप से यूरिया की हो रही कालाबाजारी का मुद्दा शामिल किया गया और विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी प्रकाश डाला गया। विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।