प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में हाल ही में शिवपाल यादव का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा इसकी वजह है। अखिलेश के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने का बहुत अच्छा मौका था, कितु 'विनाश काले विपरीत बुद्धि।'