फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Shamli: युवक ने फंदा लगाकर जान दी

कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाईवे 709 बी मार्ग नानूपुरी गेट के सामने पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मंगलवार सुबह क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग 709 बी गांव नानू पुरी के निकट शामली की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित बाग में युवक का शव लटका मिला। मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ दर्जनों लोगों के भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त गांव किवाना निवासी पूर्व प्रधान नंदू के बेटे सुनील उर्फ़ सोनू (25) के रूप में की। पुलिस ने सूचना देकर मृतक युवक के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें