फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बेटे की शादी की मन्नत लेकर 15वीं बार कांवड़ ला रहे भीम सिंह, बेटे ने भी थामी कांवड़

Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Aug 2026 03:54 PM IST

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की आस्था और मन्नतों की अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं। समालखा निवासी भीम सिंह इस बार 15वीं बार कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहे हैं। खास बात यह है कि उनके साथ उनके बेटे हरीश एडवोकेट ने भी कांवड़ उठाई है। भीम सिंह ने बताया कि इस बार वह अपने बेटे की शादी की मन्नत लेकर कांवड़ ला रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि भगवान भोले शंकर उनकी मनोकामना जरूर पूरी करेंगे। पिता-पुत्र दोनों कांवड़ लेकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। लगातार 15वीं बार कांवड़ यात्रा पूरी कर रहे भीम सिंह की आस्था और बेटे के साथ उनकी यात्रा अन्य शिवभक्तों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें