फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: स्कूल रेडीनेस फेज-1 के तहत प्रशिक्षण शुरू, बीएसए बोलीं- पूर्व प्राथमिक शिक्षा सीखने की आधारशिला

मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Jan 2026 05:31 PM IST

शाहजहांपुर में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के तहत पांच से छह साल तक की बालिकाओं के लिए स्कूल रेडीनेस-फेज एक शुरू किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों के जनपदीय प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई। मंगलवार को जीआईसी में आयोजित प्रशिक्षण में बीएसए दिव्या गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्राथमिक शिक्षा सीखने की आधारशिला है। बीएसए ने कहा कि पूर्व प्राथमिक स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से सीखने का अवसर मिलेगा तो बच्चे भविष्य में नागरिक बोध के साथ देश के विकास को गति प्रदान करने में सक्षम होंगे। उन्होंने आह्वान किया कि स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के लिए प्राप्त सामग्री का प्रभावी उपयोग करते हुए बच्चों के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि अधिकारी प्रेरणा और उत्साहवर्धन करने का कार्य करते हैं लेकिन वास्तविक कार्य कक्षाओं में शिक्षक ही करते हैं। डीसी रोहित सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में 123 न्याय पंचायत से एक नोडल शिक्षक व बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में एसआरजी ममता शुक्ला, अश्वनी अवस्थी, अरुण गुप्ता ने प्रतिभागियों को सामग्री के बेहतर उपयोग व सीखने के चार कोनों की चर्चा की। शिव किशोर मिश्रा, संजय मिश्रा, हरीश गंगवार, विमलेश त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, छोटेलाल, प्रेमचंद वर्मा, अंबुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें