फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीदार के लिए रखे गए ताजिये, आज किए जाएंगे दफन

गीतेश सक्सेना Updated Thu, 25 Jun 2026 07:03 PM IST

शाहजहांपुर। हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 जानशीनों की याद में नौ मुहर्रम पर बृहस्पतिवार को ताजिये दीदार के लिए घरों के बाहर रख दिए गए। इस बीच नातिया कलाम पढ़ने के साथ ही लंगर भी बांटा गया। दूसरी ओर दिलाजाक स्थित इमामबाड़े में अकीदतमंदों ने फातिहाख्वानी कराई। ताजिया शुक्रवार को जुलूस निकालकर देर रात दफन किया जाएगा। करबला के मैदान में इस्लाम को बचाने के लिए हजरत इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ शहीद हुए थे। उन्हें याद करते हुए ताजियेदारी का सिलसिला सात मुहर्रम से प्रारंभ हो गया था। बृहस्पतिवार को नौ मुहर्रम के चलते सुबह से ही अकीदतमंदों का दिलाजाक स्थित इमामबाड़े में पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। लोगों ने इमामबाड़े में फातिहा कराने के साथ ही मन्नत भी मांगी। इस बीच मातम भी किया गया। दूसरी ओर घरों के बाहर भी मन्नत के ताजिये रख दिए गए। लोगों ने मर्सियाख्वानी की। शहर में जगह-जगह पर भीषण गर्मी में शरबत का वितरण किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें