शाहजहांपुर में कांट-जलालाबाद मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार मिनी बस से वैन-ऑटो समेत तीन वाहनों को टक्कर लग गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण मार्ग पर यातायात कुछ देर प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।