फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन से अभद्र व्यवहार पर आक्रोश, आजमगढ़ डीएम पर कार्रवाई की उठाई मांग

आजमगढ़ डीएम पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन से अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। डीएम का ट्रांसफर करते हुए विधिक कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इं. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार ने छह मई को सिंचाई विभाग के एक्सईएन को अपने कैंप कार्यालय बुलाया था। उनका मोबाइल जमा करा लिया। इसके बाद उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उनको डंडे से पीटा। यह बहुत ही गलत व्यवहार है। इसके लिए डीएम का तत्काल स्थानांतरण किया जाए। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में महेंद्रनाथ, पवन कुमार, डालचंद्र, मुकेश, महेश सिंह सहित कई इंजीनियर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें