यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा सोमवार को दूसरे दिन विद्यालयों पर आयोजित हुई। परीक्षकों ने पहुंच कर परीक्षा ली और एप पर अंक अपलोड किया। जिले में सकुशल परीक्षा संपन्न हुई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार कराई जा रही है। पहली बार परीक्षकों को विद्यालय परिसर में उपस्थित रहकर मोबाइल एप के माध्यम से पोर्टल पर अंक अपलोड करना है। इस प्रक्रिया की प्रधानाचार्य को रिकार्डिंग को संरक्षित करना होगा।