डोमिनगढ़ में रेलवे ट्रैक पर काम होने के चलते यात्री काफी परेशान रहे। स्थिति यह रही कि पूरे दिन कोई भी ट्रेन नहीं आई। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति यह रही कि लोगों को यात्रा करने के लिए अयाेध्या तथा लखनऊ जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ा। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 27 सितंबर से कुछ ट्रेनें इस रुट पर चलेंगी।