पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के बीच सहालग में तेल की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण पंप आए दिन ड्राई हो रहे हैं। पौली में दो पेट्रोल पंप बंद हैं। पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच अधिकतर पंपों पर बाइक में 200 व कार में 500 रुपये का तेल दिया जा रहा है। कुछ जगहाें से कार में एक हजार रुपये का तेल देने की भी सूचना है। गैलन में पेट्रोल पंपकर्मी तेल नहीं दे रहे हैं। हालात नियन्त्रित करने की कोशिश के बाद भी परेशानी कम नहीं हो रही है।