खलीलाबाद में मां सिद्धिदा ग्रुप मुख्य व्यवस्थापक विजय ठाकुर उर्फ बंटी के नेतृत्व में निकाले गए विसर्जन जुलूस में पुरातन संस्कृति को प्रदर्शित किया गया था। इसमें खरपतवार के बीच मां की मूर्ति के साथ फरुआही नृत्यकला का प्रदर्शन किया गया था। यही नहीं कलाकारों के द्वारा विविध करतब भी दिखाए गए। मुंह से आग निकालने की कला को देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा ले रहे थे।