पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की मौजूदगी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया।