फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचकों को दिए गए स्मार्ट टैबलेट, विवेचना में आएगी तेजी

Rohit Singh Updated Tue, 12 May 2026 05:55 PM IST

थाना महुली पुलिस को तकनीकी रूप से सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इसी क्रम में थाना महुली के समस्त विवेचकों को स्मार्ट टैबलेट उपलब्ध कराए गए, जिससे विवेचना कार्यों में तेजी एवं पारदर्शिता लाई जा सके। पुलिस लाइन से आई साइबर टीम द्वारा थाना महुली पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विवेचकों एवं पुलिसकर्मियों को स्मार्ट टैबलेट के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ई-समन, साक्ष्य आईडी, ऑनलाइन विवेचना निस्तारण, डिजिटल अभिलेखीकरण एवं अन्य पुलिसिंग कार्यों में टैबलेट के उपयोग की विधि समझाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें