फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया

Rohit Singh Updated Sun, 19 Apr 2026 04:16 PM IST

पौली क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सबसे ज्यादा बुखार, जुकाम, सुगर और बीपी के मरीज आए। स्वास्थ्य केन्द्र पर आए मरीजों ने बताया कि लंबे समय से दवा करा रहे थे, जब सरकारी अस्पताल पर दिखाकर दवा ले रहे हैं तबसे आराम मिल रहा है। राजाराम 40 वर्ष नकही गांव से आए थे। बुखार और खासी से परेशान हैं। अलकमा उम्र 10 वर्ष कुडवा बुखार से परेशान थे। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 45 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया। इस मौके पर डॉ. निबिदीता चौरसिया, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद बर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पाण्डेय, चंद्रकला मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें