तेज गर्मी, उमस और मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ा है। सोमवार को जिला अस्पताल में कुल 730 मरीजों ने ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराया। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लंबी लाइनें देखी गईं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एबी गौतम ने बताया कि बदलते मौसम के कारण चर्म रोगियों में वृद्धि हुई है। करीब 205 मरीज (103 नए और 102 पुराने) आए, जिनमें दाद-खाज, खुजली, लाल चकत्ते, पैरों में चुभन और फंगल इंफेक्शन के मरीज सबसे ज्यादा थे। कहा कि गर्मी में पसीना, नमी और गीले कपड़ों को देर तक पहने रहने से फंगल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है।