बृहस्पतिवार की सर्द रात में डीएम, एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी सड़कों पर दौड़े और निराश्रितों में कंबल का वितरण किया। रेलवे स्टेशन, फ्लाईओवर, रैन बसेरा आदि का हाल जाना और जहां पर निराश्रित मिले उनको कंबल दिया। रेलवे स्टेशन खलीलाबाद स्थित रैना बसेरा में प्रवास कर रहें यात्रियों सें बातचीत की। केयर टेकर से जानकारी लिए तथा रजिस्टर चेक किया गया। डीएम ने केयर टेकर को निर्देश दिए कि रैन बसेरा में रहने वाले सभी प्रवासियों का विवरण सत्यापन के साथ रहना चाहिए।