थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों को आग से बचाव एवं घरेलू गैस सिलिंडर में आग लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया। फायर स्टेशन से आए प्रशिक्षित कर्मियों ने थाना महुली के पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक रूप से डेमो देकर बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर में आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय किस प्रकार सावधानी एवं उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा सकता है।