संतकबीरनगर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। परीक्षा की सुचिता और निष्पक्षता को बनाये रखने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने विभिन्न परीक्षा केद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के लिए जिले में 113 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर कुल 55,388 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।