नीट पेपर लीक, सिलिंडर और अन्य जरूरी वस्तुओं की बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान डीएम को ज्ञापन देने को लेकर पुलिसकर्मियों और सपाइयों के बीच जमकर नोकझोंक और खींचतान हुई। कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।