फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादराबाद गांव में अकीदत के साथ निकाला मुहर्रम का जुलूस

अमित शर्मा Updated Sat, 27 Jun 2026 10:45 AM IST

फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी जुनावई। क्षेत्र के ग्राम कादराबाद में मुहर्रम का पारंपरिक जुलूस पूरी अकीदत के साथ शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच अकीदतमंदों ने नियत मार्ग से होते हुए इमामबाड़े तक का सफर तय किया। गुन्नौर एसडीएम विकास चंद्र व सीओ अंकित मिश्रा के साथ थाना प्रभारी ने निरीक्षण किया। दस मुहर्रम पर ताजिया का जुलूस गांव के लड्डन मियां के दहलान से मजहबी रीतियों के साथ शुरू हुआ। यहां से रवाना होकर जुलूस बच्चन मियां के चबूतरे पर पहुंचा। इसके बाद, जुलूस अपने पूर्व निर्धारित रूट के अनुसार गांव की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए आगे बढ़ा और मुख्य इमामबाड़े में पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन और अकीदत से सराबोर नजर आया। जुलूस में शामिल कौकव मियां, डाॅ हसन मियां,रूमी मियां , शानू मियां, अजीम मियां, अशरफ मियां कर्बला के शहीदों की याद में मर्सिया पढ़ते हुए चल रहे थे। गम के इस माहौल में युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मुस्तैद रहा। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी धीरज सिंह ने कड़े प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर अकीदतमंदों ने लंगर लुटाया। ताजिया देखने को आसपास गांवों के लोगों की भीड़ रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें