चंदौसी में गाजियाबाद प्रकरण को लेकर मंगलवार को छठे दिन भी अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहा। चंदौसी बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर जिला न्यायालय परिसर के बाहर रोड जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। करीब पौन घंटे तक अधिवक्ता सड़क पर जमे रहे। इस दौरान हंगामे भरा माहौल बना रहा।