चंदौसी तहसील सभागार में एसडीएम आशुतोष तिवारी की अध्यक्षता में जनगणना कार्य की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम ने उपस्थित पंचायत सचिव, लेखपाल, अमीन, वीएलओ सुपरवाईजर, वीएलओ संग्रह अमीन, आशा वर्कर, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी, राशन विक्रेता, रोजगार सेवकों को दिशा निर्देश देते हुए समीक्षा की। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि वीएलओ डेटा संकलन पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें। समय से कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई निश्चित है।