डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में मेरठ जोन की 28वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स और साइक्लिंग प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। मुख्य अतिथि एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह प्रतियोगिता 23 फरवरी तक चलेगी।