Uttar Railway का पहला टोटल फ्यूल मैनेजमेंट प्रणाली वाला ऑटोमैटिक फिलिंग स्टेशन Saharanpur Railway Station पर शुरू हो गया। अब ट्रेनों के इंजन में महज एक क्लिक के जरिये डीजल भरा जा सकेगा। सिर्फ Jaipur में ही ऐसा पंप है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को अंबाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गुरिंदर मोहन सिंह ने किया।