सहारनपुर में वकील दिग्विजय राणा अपहरण और हत्या मामले को लेकर लोगों ने थाने पर हमला बोल दिया। गुस्साई भीड़ में महिलाएं भी शामिल थीं। जिन्होंने एसएसपी दफ्तर में खूब हंगामा काटा। यहां तक की दरोगा के साथ मारपीट भी हुई। बता दें कि गुस्साए लोगों ने पुलिस पर सही दिशा में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।