रामपुर के सिविल लाइंस स्थित होली पार्क में श्री श्याम फाग महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। भजन गायिका की मधुर प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी, जिन्होंने भजनों का आनंद लिया और श्रद्धा से बाबा श्याम का गुणगान किया।