श्री अन्न महोत्सव का उद्घाटन जीआईसी ग्राउंड में सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उद्यानमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को श्री अन्न अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उप्र मिलेट पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सीडीओ अंजुलता, परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार,जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे उपस्थित रहे।