फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में किसान का मेधावी बेटा प्रभात बनेगा सीए

Akash Dwivedi Updated Wed, 13 May 2026 08:26 PM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में प्रभात चौरसिया ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी मेधा का परिचय दिया है। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र प्रभात का सपना चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) बनना है, जिसके लिए वह लगातार मेहनत के साथ निरंतर प्रयास कर रहा है। प्रभात के पिता चंद्रपाल चौरसिया कोरिहर गांव के रहने वाले हैं और किसान है। खुद की जमीन नहीं है, लेकिन दूसरों की जमीन पर खेती करके अपने परिवार का खर्च निकालते हैं। मां रुक्मिणी चौरसिया गृहणी हैं। बड़ा भाई अनमोल चौरसिया एग्रीकल्चर से बीएससी कर रहा है। पिता का कहना है कि बेटे ने परिवार का नाम रोशन कर दिया है। जिन उम्मीदों से बेटे को पढ़ाया, वह उम्मीद पूरी हुई। बेटे को आगे पढ़ाई में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे। डॉक्टर बन लोगों की सेवा करेगी काजल सीबीएसई की 12वीं में 97 प्रतिशत अंकों के साथ चिन्मय विद्यालय ऊंचाहार की छात्रा काजल यादव ने भी अपनी मेधा का परिचय दिया है। इस छात्रा ने उत्कृष्ट नतीजे हासिल कर जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। मानिकपुर रोड सलोन के रहने वाले विवेक कुमार यादव की बेटी काजल यादव ने डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का सपना संजोया है। उन्हें मिली उपलब्धि से घर वालों में खुशी का माहौल है। काजल के पिता प्राथमिक विद्यालय रूनीपुर में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि मां सुलोचना गृहिणी हैं। काजल की बड़ी बहन कनक यादव इस समय नीट की तैयारी कर रही हैं। बड़ी बहन ने भी हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में जिले की मेधावी सूची में अपना नाम दर्ज कराया था। काजल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें