स्टेशन पर पूछताछ कार्यालय के सिस्टम बंद रायबरेली: रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय में देर रात से सभी सिस्टम ठप पड़े हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात करीब डेढ़ बजे से यह समस्या बनी हुई है। सिस्टम ठप होने के कारण न तो कोच डिस्प्ले हो रहा है, न एलईडी टीवी चल रही है और न ही कंप्यूटर के माध्यम से कोई जानकारी प्रसारित की जा रही है। यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति और कोच की जानकारी के लिए केवल मैनुअल प्रसारण पर निर्भर रहना पड़ रहा है। टेलीकॉम विभाग के विक्रम ने बताया कि एमसीबी खराब हो जाने के कारण सभी उपकरण बंद हो गए हैं। इस तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।