रायबरेली में शुक्रवार को स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसे 70 हजार से ज्यादा बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने देखा। पीएम की बातें सुनकर परीक्षार्थियों का परीक्षा को लेकर तनाव दूर हुआ। उन्हें तनावमुक्त परीक्षा देने की प्रेरणा भी मिली। परीक्षा पे चर्चा के दौरान संवाद के दौरान कई ऐसे सवाल भी रहे, जिनके जवाब सुनकर विद्यालयों में सीधा प्रसारण देखने वाले बच्चे काफी खुश हुए और तालियां बजाईं। शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में सीधा प्रसारण देखने के लिए बच्चों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।