रामगंज बाजार के पास बुधवार की रात करीब 11 बजे भेड़िये जैसा जानवर दिखने से दहशत फैल गई है। जानवर की आवाजाही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वह भेड़िये जैसा दिख रहा है। घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं और शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई है।