फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर बकरी को दबोच ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Mukesh Kumar Updated Thu, 07 May 2026 11:13 AM IST

पीलीभीत के दियोरिया रेंज के जगतपुर गांव में बुधवार रात एक तेंदुए ने बकरी को मार डाला। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो सभी दहशत में आ गए। ग्रामीण के घर के अंदर और आंगन में तेंदुए के पगचिन्ह और खून भी पड़ा मिला। दियोरिया कला रेंज के पसगवां बीट के गांव जगतपुर निवासी अमरजीत ने बताया कि बुधवार शाम को वह अपनी बकरियों को बांध कर सोने चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह बकरियों को चारा डालने उठे तो देखा कि आंगन में खून पड़ा है और एक बकरी भी गायब है। उन्होंने बकरी की तलाश शुरू की तो आंगन में तेंदुआ के पगचिह्न और घर के बाहर भी पगचिह्न दिखे। पगचिन्हों को देखते हुए आगे बड़े तो करीब 250 मीटर दूरी पर एक खेत में बकरी मृत पड़ी मिली। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद तेंदुए को कुछ लोगों ने जंगल की ओर जाते देखा। ग्रामीण ने नुकसान के मुआवजा की मांग की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें