पीलीभीत में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। आप नेताओं ने जंतर-मंतर पर शिक्षाविद सोनम वांगचुक के साथ कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा की भी मांग उठाई। पार्टी ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने और जंतर-मंतर घटना की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की।