उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर सोमवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सदैव दलित, शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए काम किया।