फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: रूट डायवर्जन से छह घंटे जाम, गलियों में फंसे वाहन; बारिश के बीच व्यवस्था संभालते रहे अधिकारी

Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Aug 2026 04:36 PM IST

मुजफ्फरनगर जनपद में शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर लागू रूट डायवर्जन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को करीब छह घंटे तक प्रभावित रही। मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ गलियों और संपर्क मार्गों में भी वाहन फंस गए। बारिश के बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यातायात व्यवस्था सुचारु कराने में जुटे रहे। रूट डायवर्जन के कारण शहर के कई हिस्सों में वाहनों का दबाव बढ़ गया। गलियों में भी बड़ी संख्या में वाहन पहुंचने से कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को जाम से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, शिवरात्रि के चलते जिले की सड़कों पर डाक कांवड़ियों की रफ्तार बढ़ गई है, जबकि पैदल कांवड़ियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। डाक कांवड़ और बड़ी कांवड़ को शामली व कैराना बाईपास के रास्ते निकालने की व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बारिश के बीच अधिकारी लगातार यातायात व्यवस्था का जायजा लेते रहे और जाम खुलवाने में जुटे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें