आर्य समाज रोड पर अजमत मार्केट में दो दुकानदारों के साथ मारपीट व लूट के मामले में व्यापारियों में रोष है। सोमवार सुबह सभी दुकानदार नारेबाजी करते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।