जिले में पुलिस के भ्रष्टाचार पर मचे शोर-शराबे के बीच शाहपुर चौकी इंचार्ज को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते पकड़ लिया। चौकी इंचार्ज ने कस्बे की ही एक महिला से काम की एवज में 20 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़िता ने एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम को सूचना दी। टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार को चौकी इंचार्ज को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया गया।