फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ऑक्सीजन सिलिंडर फटा, पांच दुकानें क्षतिग्रस्त; चार लोग घायल

मुजफ्फरनगर शहर के प्रकाश चौक के पास एक गैस रिफिलिंग की दुकान में दोपहर के समय ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की पांच दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में चार लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सिलिंडर फटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें