मोरना। मानस मर्मज्ञ मुरारी बापू धार्मिक नगरी शुकतीर्थ धाम पहुंच गए हैं। संत यहां 2 मई से 10 मई तक श्री शुकदेव आश्रम में राम कथा का वाचन करेंगे। बापू देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा शुकतीर्थ पहुंचे। वह समनदास आश्रम से सीधे भागवत पीठ गए। उन्होंने श्री शुकदेव आश्रम में तीर्थ जीर्णोद्धारक संत वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज ने मुरारी बापू का अभिनंदन किया। बापू ने प्राचीन वट वृक्ष के दर्शन किए। इसके उपरांत उन्होंने सप्त ऋषि श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना भी की।