मुजफ्फरनगर में चीनी मिल मोरना में पहुंचे बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान का किसानों ने घेराव किया। किसानों ने कहा वह सांसद और विधायकों के आश्वासन से तंग आ चुके हैं। मिल विस्तारीकरण सहित 10 लाख क्विंटल ओवरलोड गन्ने को जिले के अन्य मिलों को देने की मांग रखी। सांसद ने किसानों को कहा कि जब तक मिल को विस्तारीकरण नहीं होगा वह मिल में नहीं आएंगे।