मुजफ्फरनगर के भयानक रेल हादसे मामले में कार्रवाई करते हुए सरकार ने चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सरकार शुरूवाती कार्रवाई करते हुए सीनियर डिविजनल इंजीनियर, असिसटेंट डिविजनल इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर और जेई पाथ-वे को सस्पेंड किया और सात कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया। तो वहीं चीफ ट्रैक इंजीनियर नॉर्दन रेलवे का ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा भी कई अधिकारियों पर प्रशासन की गाज गिरी है। डीआरएम, जीएम नॉर्दन रेलवे और मेंबर इंजीनियर रेलवे बोर्ड को छुट्टी पर भेज दिया गया है।