लाइनपार के कुंदनपुर ढक्का क्षेत्र में पिछले एक महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिना बारिश के भी सड़कों पर पानी जमा रहता था। रात हुई बारिश के बाद हालात और खराब हो गए। कई गलियों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो गया। लोगों ने जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।