फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुरादाबाद में बदमाशों ने गोली मारकर की प्रिंसिपल की हत्या

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मंगलवार को प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। हालांकि बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के मझोला में स्कूल प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त प्रिंसिपल शबाबुल पैदल ही स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना मंगलवार सुबह नौ बजे हुई है। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मझोला थाने के लकड़ी क्षेत्र की है। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल शबाबुल भाजपा के महानगर मंत्री शम्मी भटनागर के स्कूल में पढ़ाते थे। मंगलवार को रोजाना की तरह ही प्रिंसिपल शबाबुल पैदल स्कूल के लिए जा रहे थे। स्कूल से महज 50 मीटर दूर बाइक पर आए दो बदमाशों ने प्रिंसिपल को गोली मार दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें