नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए चुना गया। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।