कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम चकफाजलपुर मेंशॉर्ट सर्किट के चलते रूई कारखाने में भीषण आग लग गई। आग लगते ही कारखाने में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।