मां विंध्यवासिनी धाम को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए बनाए गए विंध्य कॉरिडोर की व्यवस्थाओं की पहली बारिश में ही पोल खुल गई। हल्की बारिश से पुराना वीआईपी मार्ग तथा नटवां, रेहड़ा और पुरानी बारी मार्ग के रेलवे अंडरपास जलमग्न हो गए। सड़क पर पानी भरने से श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और स्थायी समाधान की मांग की है।