उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार की सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। चुनार जंक्शन पर ट्रेन से उतरकर लाइन पार करते समय छह यात्रियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मृतकों के शव देखकर लोगों के होश उड़ गए।